Koderma News: खेत में गेहूं की फसल उठा रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में हुई मौत

कोडरमा: थाना अंतर्गत लोचनपुर गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को 42 वर्षीया सुनीता देवी (पति मुकेश यादव) अपने खेत में गेहूं की फसल उठाने गई थी। इसी दौरान फसल के बीच छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

