Giridih News: जमुआ विधानसभा क्षेत्र में मेगा हेल्प डेस्क कैंप का निरीक्षण, मतदाता सूची सुधार कार्यों का लिया जायजा

जमुआ विधानसभा क्षेत्र में मेगा हेल्प डेस्क कैंप का निरीक्षण करते वैभव कुमार सिंह।

SIR-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर लगा कैंप, पात्र मतदाताओं से सहायता लेने की अपील

गिरिडीह: जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 30-जमुआ विधानसभा क्षेत्र, वैभव कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कैंपों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंपों में उपलब्ध सुविधाओं और मतदाताओं को दी जा रही सहायता का जायजा लिया। साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, प्रविष्टियों में सुधार करने और SIR-2026 से संबंधित समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया का अवलोकन किया।

प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और समावेशी बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ा जा सके।

प्रशासन की ओर से सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का लाभ उठाएं।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More