Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण

सरिया: उपायुक्त रामनिवास यादव शनिवार को सरिया स्थित पीएम श्री बालिका आवासीय विद्यालय सरिया पहुंचे। जहां उन्होंने विद्यालय में नामांकित छात्राओं के नामांकन पंजी का अवलोकन किया। वहीं छात्राओं के हॉस्टल का निरीक्षण किया। पश्चात भोजन कक्षा जाकर वहां की व्यवस्था से संबंधित भी जानकारी ली। इस संबंध में विद्यालय की वार्डन निक्की मिश्रा ने बताई कि वर्तमान में इस विद्यालय में 339 छात्राएं अध्यनरत हैं। इन्होंने बताई कि विद्यालय की चारदीवारी छोटी है वहीं छात्राओं के नामांकन के अनुसार छात्रावास भी कम पड़ रहे हैं।
वर्तमान में जो छात्रावास है उसमें 200 छात्राओं की रहने की क्षमता है। उक्त दो समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग किया गया था।जिसका अवलोकन उपायुक्त महोदय ने किया। वार्डन ने बताई कि उपायुक्त महोदय ने विद्यालय के बाउंड्री वाल को पूजा करने तथा छात्राओं के अनुकूल छात्रावास की व्यवस्था करने की बात कही है।
मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज,बगोदर विधायक नागेंद्र महतो,अंचल पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।उसके पश्चात उपायुक्त रामनिवास यादव बड़की सरैया नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां नगर अध्यक्ष शोभा देवी तथा उपाध्यक्ष सुशील मंडल से मिले। उपाध्यक्ष का कार्यालय प्रथम तल्ला में स्थापित है। जिस पर उपाध्यक्ष मंडल ने आपत्ति दर्ज करते हुए कार्यालय कक्ष को ग्राउंड फ्लोर में स्थापित करने की मांग की।इस पर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार से बातचीत कर उपाध्यक्ष कार्यालय को निकले ताले में व्यवस्था दिलाने से संबंधित बात कही।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड सदस्यों में सुषमा देवी,मिलन यादव,मंजू देवी,सोनी देवी, संगीता कुमारी, समाजसेवी फागु पंडित, तारकेश्वर मोदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


