Palamu news: रामनवमी का महासंगम: 20 से अधिक जुलूसों ने थामी शहर की रफ्तार

छत्तरपुर: अनुमंडल इलाके में रामनवमी को लेकर चारों तरफ माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रीराम के जन्मोत्सव का पर्व रामनवमी पूरे इलाके में धूम-धाम से मनाया गया। चारों तरफ भक्ति गीत बज रहे थे। वहीं जगह-जगह में राम भक्तों ने अपने करतब दिखाए। पुरानी परंपरा के अनुसार नवमी को शहर के अलग-अलग स्थानों पर जुलूस निकाला गया। और फिर जुलूस छत्तरपुर के फुलवाड़ी मैदान में अखाड़ा में एकत्रित होकर परंपरागत हथियारों से करतब किया गया। श्री राम जन्मोत्सव अखाड़ा समिति के द्वारा सभी जुलूस के अध्यक्ष को पुरस्कार दिया गया।
सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
पर्व को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हर एक संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता देखा गया। जिस इलाके से जुलूस को गुजरना है, वहां की छतों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। जबकि पुलिस की गश्ती दल भी लगातार भ्रमण कर रही है। जुलूस के दौरान लोग जय श्री राम और बजरंगबली का जयकारा कर रहे हैं।
जुलूस के दौरान डटे रहे पुलिस प्रशासन
जुलूस और विभिन्न समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सजे अखाड़ा के दौरान छत्तरपुर एसडीओ सह आईएएस हिमांशु लाल और डीएसपी अजय कुमार यादव,सीओ सह बीडीओ आशीष कुमार के साथ साथ पुलिस प्रशासन भी डटे रहें। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनजीत कुमार यादव, श्री राम जन्मोत्सव अखाड़ा समिति के रवि शंकर सिंह उर्फ बबुआ जी, मुन्ना जायसवाल, शंभू प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर सिन्हा,समाजसेवी अशोक सोनी, सुबोध सोनी, जितेंद्र कुमार,प्रभु साव,अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, सहित अन्य लोगों ने उपस्थित थे


