PSL या Pak सस्ता लीग? पहले ही मैच में इंटरनेशनल बेइज्जती, जर्सी ने छोड़ा रंग तो गेंद हो गई गुलाबी

सपोर्ट डेस्क: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज़ ही शर्मिंदगी भरा साबित हुआ। PSL 2026 controversy” और “ball turned pink” लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच मुकाबला चल रहा था, तभी एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। सफेद क्रिकेट गेंद धीरे-धीरे गुलाबी रंग की हो गई, क्योंकि हैदराबाद किंग्समेन के खिलाड़ियों की जर्सी का रंग फीका पड़ने लगा और वो गेंद पर चिपक गया।![]()
मैच के दौरान पहली पारी के लगभग 15 ओवर बाद ये साफ दिखा कि गेंद का रंग इतना बदल चुका था कि वो गुलाबी से लाल जैसी नजर आने लगी। हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने तुरंत अंपायर से शिकायत की और गेंद बदलनी पड़ी। इस घटना ने न सिर्फ मैच को रोका बल्कि सोशल मीडिया पर PSL की बुरा हाल बना दिया। फैंस ने मीम्स बनाकर लीग का जमकर मजाक उड़ाया, कोई इसे ‘पिंक बॉल टी20’ बता रहा था तो कोई जर्सी की क्वालिटी पर सवाल ठोक रहा था।
https://twitter.com/CallMeSheri1_/status/2037185436565856533?s=20
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कमरान अकमल ने भी इसकी खिल्ली उड़ाई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जर्सी का रंग ‘डुपट्टा गली से रंगवाया है क्या’, जो वायरल हो गया। IPL से तुलना करते हुए कई यूजर्स ने कहा कि पाकिस्तानी लीग की तैयारी अभी भी बकवास है। मैच में लाहौर कलंदर्स ने 69 रन से शानदार जीत हासिल की, लेकिन गेंद का ये हादसा ही सुर्खियों में छा गया।




