Palamu News: 27 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां का भव्य कार्यक्रम

छत्तरपुर: श्रीराम सेवा समिति के सौजन्य से राम जन्मोत्सव महोत्सव के अवसर पर लोकप्रिय भजन गायिका इशरत जहां का कार्यक्रम 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे से छत्तरपुर स्थित महावीर चौक पर आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम श्रीराम जन्मोत्सव का हिस्सा है। जहां वह अपनी मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष रितेश चंद्रा, सचिव मोनू गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, संरक्षक पप्पू सिंह, अमित जायसवाल, मंजीत गुप्ता, डब्लू चंद्रा, व्यवस्थापक प्रिंस गोस्वामी, साकेत विश्वकर्मा सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय हैं।

