Hazaribagh News: रामनवमी पूंजा शांतिपूर्ण संपन्न करने को लेकर अवैध शराब के खिलाफ छापामारी

बड़कागांव: प्रखंड में रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन कटिबध है। क्षेत्र मंग व्याप्त विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि बड़का गांव में शांतिपूर्वक रामनवमी संपन्न हो सके। इसी के तहत गुरुवार को बड़कागांव के नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़कागांव थाना क्षेत्र नापोखुर्द पंचायत के सरईयाटाड के आस पास सशस्त्र पुलिस बल के साथ औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है।
कार्रवाई में करीब 50 किवंटल अवैध जावा महुआ विनष्ट किया गया। वही लगभग 8 से 10 अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा 50 से 60 लीटर बना हुआ महुआ शराब को भी खेत में उधेड़कर बहा दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब कारोबार को लेकर पुलिस की निरंतर छापामारी जारी रहेगी। रामनवमी त्यौहार में खलल पैदा करने वाले शरारती तत्वों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। मेला हाट बाजारों में भूल कर भी लोग अवैध शराब नशीली पदार्थ ना बेचें अन्यथा पकड़े जाने पर निश्चित कार्रवाई होगी।


