Hazaribagh News: रामनवमी को लेकर पुलिस की अवैध शराब व्यापार को लेकर छापेमारी

हजारीबाग: पुलिस में रामनवमी के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हजारीबाग पुलिस ने एक साथ 54 स्थान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध महुआ और अंग्रेजी शराब बरामद किया है। रामनवमी को लेकर अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई कही जा रही है। हजारीबाग जिला प्रशासन रामनवमी को लेकर व्यापक इंतजाम कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किया गया है। तो अब अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हजारीबाग पुलिस ने एक साथ 54 स्थान पर छापेमारी कर 885 लीटर महुआ शराब 3540 लीटर जावा महुआ और 10 शराब भट्टी नष्ट किया है। वही कल 225 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जो रामनवमी के दौरान ब्लैक में बेचने के लिए खरीदा गया था उसे जप्त किया है। अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई रामनवमी को लेकर कहीं जा रही है। हजारीबाग सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने जानकारी दिया कि कोर्रा थाना क्षेत्र में 6 ,ओकनी में 7, कानी बाजार में 11 ,पेलावल में 10 जगह पर छापेमारी की गई है। वहीं नगवां टोल प्लाजा के निकट कई दुकान और होटल में छापेमारी कीगई। जिसमें धर्मवीर राशन दुकान और एक मोबाइल दुकान के छत पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि अंग्रेजी शराब रामनवमी के दौरान महंगी कीमत में बेचने की योजना थी। पर्व को नशा मुक्त करने के लिए या पुलिस की कार्रवाई कहीं जा रही है। सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने लोगों से अपील किया है कि अगर उन्हें कहीं यह सूचना मिलती है कि शराब की अवैध खरीदी बिक्री हो रही है इसकी सूचना गोपनीय रूप से प्रशासन को दे, प्रशासन कार्रवाई करेगी।


