Giridih News: पार्किंग में खड़ी कार में भड़की भीषण आग, चपेट में आया घर

सरिया: गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे अचानक आगजनी की घटना में पार्किंग में खड़ी कार और घर में आग लगने की घटना सामने आया है। इस घटना में लाखों का नुकसान की बात बताई जा रही है। घटना सरिया थाना क्षेत्र के कावड़िया टोला में घटी। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरि पंडित के मकान में खाली पड़े पार्किंग स्थान पर कावड़िया के ही संदीप सोनार अपनी कार लगभग दो बजे खड़ी कर घर खाना खाने के लिए गया।
इसी बीच कार में अचानक आग लगने की सूचना मिली ग्रामीणों के अनुसार कार में अचानक इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण लोगों ने आग लगते देखा जिसके बाद आग धीरे धीरे पूरी गाड़ी में फैल गया और आग की लपटे के कारण बगल में ही एक एलेस्टर के घर में भी आगजनी की घटना हुआ। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना फायर बिग्रेड राजधनवार और स्थानीय प्रशासन को दी।
फायर बिग्रेड की गाड़ी के आने में विलंब होने पर स्थानीय लोगों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे। इस घटना में घर में रखे हजारों रुपए के सामान भी जलने की जानकारी गृह स्वामियों के द्वारा दी गई। घटना की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा सरिया पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे थे।


