Palamu News: भाजपा की कमान अब सुधीर कुमार सिंहा के हाथ, बनाए गए नए मंडल अध्यक्ष

छत्तरपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सुधीर कुमार सिंहा को छत्तरपुर मंडल का नए अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि सिंहा के अनुभव से छत्तरपुर मंडल में भाजपा और अधिक मजबूत होगी।
सुधीर कुमार सिंहा को छत्तरपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। पलामू जिले के पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुधीर कुमार सिंहा का फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा में इनकी अहम भूमिका रही है। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए अनेक सफल कार्यक्रमों का संचालन किया है। उनके समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और कुशल नेतृत्व को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है।
वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार
जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि सुधीर कुमार सिंहा की संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यशैली पार्टी के लिए प्रेरणादायक रही है। वहीं, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंहा ने अपनी नियुक्ति पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, लठ्ठेया मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेता कैलाश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा, झूना जायसवाल, चंदन यादव, जगदीश यादव, भगवान दास, मुरली गुप्ता, मनोज गुप्ता, अजय गुप्ता, विनय कुमार, अनिल पासवान सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।


