Palamu News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही धूमधाम से संपन्न हुआ चैती छठ

छत्तरपुर: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आज चार दिवसीय सबसे कठिन उपवास में से एक चैती छठ का सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी, तालाबों और विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे। जहां छठ व्रती पानी में घंटों खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना की। लोक आस्था के चैती छठ महापर्व के चौथे दिन छत्तरपुर इलाके के विभिन्न छठ घाटों सहित मंदेया नदी,कर्मा कलां डैम में छठ व्रती महिलाओं और पुरुषों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का समापन हो गया है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र और मंगल कामना के लिए माताओं द्वारा किया जाता हैं। जो कि बहुत ही नियम निष्ठा के साथ किया जाता है। इस व्रत को करने से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और निरोगी जीवन की प्राप्ति होती है।इस पर्व से शारीरिक और मानसिक शुद्धता मिलती है। इस दौरान भगवान भास्कर सूर्य को अर्घ्य देने से रोग कष्ट मिट जाते हैं। जिसका फल अति शुभदायक होता है। जिसके कारण लोगों में बड़ी आस्था है।
बता दें कि छठ घाटों पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता चुनमुन और नवयुवकों द्वारा छठ व्रतियों को कोई परेशानियां ना हो इसको लेकर कुछ अलग विधि व्यवस्था किए गए थे। साथ ही छठ घाट पर पेयजल और चाय की व्यवस्था भी की गई थी। बताते चलें कि कार्तिक मास के अलावा चैत्र के महीने में भी इलाके में छठ पूजा होती है, जिसे चैती छठ कहते हैं। इस साल ये 22 मार्च, 2026 से शुरू हुई, जो आज 25 मार्च को उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही समाप्त हुआ।


