Pakur News : ईद मिलन समारोह मे शामिल हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी

पाकुड़िया : हसनपुरा क्लब के द्वारा शनिवार रात को ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महेशपुर विधायक माननीय प्रो. स्टीफन मरांडी शामिल हुए । वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप हरिवंश चौबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिनका कमेटी द्वारा माला पहनाकर और बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया।
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने ईद मिलन समारोह कार्यक्रम के लिए कमेटी के लोगों को बधाई देते हुए भाई चारगी और अमन चैन कायम रख राज्य और देश के विकास के क्षेत्र में कार्य करने की बात कही। वही कमेटी के सदर परवेज़ आलम के नेतृत्व में कमेटी सदस्यों ने विधायक का आभार जताया।
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, जीप अध्यक्ष जुली हेमब्रोम, थाना प्रभारी मनोज कु महतो, ओम भगत, छोटू भगत, बिश्वाजीत दास,अब्दुल खालिक, मकबूल, इमरान, दानिश, राजु, अख़लाक़, अरमान परवेज़, सोहेल, दाऊद, अर्फी, वासी अहमद, क़ुर्बान, तबरेज, सद्दाम, आजाबूल, आदि थे।


