Giridih News : जल संकट से निपटने की पहल, जरीडीह पंचायत में जल महोत्सव पखवाड़ा शुरू

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के जरीडीह पंचायत अंतर्गत माधोपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत जल महोत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल अर्पण दिवस, जल यात्रा, जल बंधन, जल वंदना, जल संकल्प और जल श्रृंगार जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक मंजू कुमारी ने की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार ने जल संग्रहण और उसके सही उपयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जल का संरक्षण करें और भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रखें।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी देवी, मुखिया अनीता देवी, मुखिया आशा देवी, स्वच्छता प्रखंड समन्वयक अमित वर्मा, शिवाशीष कुमार, नीरज कुमार, चंदन कुमार, रंजीत मंडल, विकास मंडल सहित कई लोग मौजूद रहे।


