Pakur News: पर्वों को लेकर बड़ी तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

पाकुड़: जिले में आगामी पर्वों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शांति समिति की बैठक में विधि-व्यवस्था को लेकर व्यापक चर्चा की गई, जिसमें सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके तहत पूरे जिले में करीब 370 पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके साथ ही आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अपुष्ट खबर पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
प्रशासन की इस सक्रिय तैयारी से साफ है कि इस बार पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है ।यह घटना न सिर्फ एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि यह उन कई गरीब और वंचित परिवारों की सच्चाई भी उजागर करती है, जो आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या समय रहते इस परिवार को मदद मिल पाएगी, या फिर ये लोग यूं ही हालात से जूझते रहेंगे।


