Sahebganj News: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी के विरुद्ध सघन जांच अभियान

बरहरवा: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार अपने सहायक, उपनिरीक्षक सुरेश पासवान, हेड कांस्टेबल मजनू सोरेन, कांस्टेबल अनिल कुमार साह एवं कांस्टेबल अजय कुमार को साथ लेकर मानव तस्करी तथा अपराधों के विरुद्ध जांच अभियान चला रहे थे। जांच के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या- एक के यात्री शेड के पास पांच नाबालिग लड़कों को संदेहास्पद अवस्था में बैठा पाया। पूछ-ताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे सभी लिट्टीपाड़ा थाना, पाकुड़ जिला के रहने वाले हैं। वे अपने माता-पिता को बिना जानकारी दिए अपने अन्य साथियों के साथ ट्रेन संख्या 14003 से बरहरवा से आरा, बिहार मजदूरी के कार्य हेतु जा रहे थे।
सभी नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर, आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया और आगे की विधिक कार्यवाही के लिए बाल संरक्षण मंचन/बरहरवा को सूचित किया गया और सभी कानूनी औपचारिकताएँ पूर्ण करने के बाद उक्त पांचों नाबालिग लड़कों को अराधना मंडल और गौतम कुमार, बाल संरक्षण मंचन/(बरहरवा) को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।


