Koderma News: आईएमए (IMA) ने किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर का भव्य स्वागत

कोडरमा: आई एम ए के प्रतिनिधि मंडल आई एम ए के मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में झुमरी तिलैया नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और बधाई दी। एवं उनको जरुरत के अनुसार सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में आईं एम ए अध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार राज, डॉ नरेश कुमार पंडित, डॉ विकास चंद्रा, डॉ आर के दीपक, डॉ अरुण कुमार अबोध, डॉ अजय कुमार सेठ, डॉ राजीव कान्त पांडेय त्रिजल राज आदि लोग उपस्थित थे।



