Pakur News: कृष्णा पुरी कॉलोनी में जल जमाव की समस्या पर निरीक्षण

पाकुड़: बरसात के बाद कृष्णा पुरी कॉलोनी में जल जमाव की समस्या को लेकर नगर परिषद के उपाध्यक्ष राणा ओझा ने क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हल्की बारिश में भी सड़कों और गलियों में पानी जमा हो जाता है, जिससे आने-जाने में काफी परेशानी होती है। जल जमाव के कारण गंदगी और मच्छरों का भी खतरा बढ़ जाता है।
इस दौरान उपाध्यक्ष राणा ओझा ने संबंधित कर्मियों को नालियों की नियमित सफाई करने और जल निकासी व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों को जल जमाव की समस्या से राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की पहल से जल्द ही कॉलोनी में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा।


