Bokaro News: मंडल कारा चास में जिला प्रशासन की बड़ी छापेमारी

बोकारो के मंडल कारा चास में मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में एक घंटे तक सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छह अलग-अलग टीमों ने जेल के सभी वार्डों और बैरकों की बारीकी से तलाशी ली, हालांकि जांच के दौरान कोई भी अपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की औचक कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

बोकारो: मंगलवार को मंडल कारा चास में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह की देखरेख में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान घंटे भर तक चला, जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की छह अलग-अलग टीमों ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों में सघन जांच की।छापेमारी के दौरान कैदियों के वार्ड, बैरक एवं अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई को जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से किए जाने की बात कही। 

छापेमारी अभियान में अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी – डीएसपी सिटी आलोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा डीएसपी मुख्यालय अनिमेष गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम डीएसपी ट्रैफिक विद्या शंकर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  शालिनी खालखो –  पुलिस निरीक्षक  संगीता, अंचलाधिकारी चास राम सेवा राम – डीएसपी राणा, कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी – डीएसपी मुकेश सहित अन्य जवान शामिल रहे। डीसी एसपी ने बताया कि जेल परिसर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की जांच आगे भी जारी रहेगी। मौके पर जेल अधीक्षक सह डीएलओ द्वारिक बैठा, जेलर रामाकांत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More