AC Under 30000: 1.5 Ton Window AC के बेस्ट ऑप्शन, Lloyd, Voltas और Blue Star के सस्ते मॉडल

समृद्ध डेस्क: गर्मियों का मौसम नजदीक आते ही हर कोई अपने घर को ठंडक से भरने की सोचने लगता है, लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच बजट में अच्छा एयर कंडीशनर ढूंढना मुश्किल हो गया है। खबरों के मुताबिक, वोल्टास, एलजी, डाइकिन और ब्लू स्टार जैसी बड़ी कंपनियां अपने एसी की कीमतों में 5 से 15 फीसदी तक इजाफा करने की तैयारी कर रही हैं, वजह कॉपर की ऊंची कीमतें और नए एनर्जी एफिशिएंसी नियम हैं। अभी कीमतें पुरानी हैं, ऐसे में अमेजन पर 30 हजार से कम में 1.5 टन के 3 स्टार विंडो एसी पकड़ लें, वरना गर्मी में पछताना पड़ सकता है।
लॉयड का 1.5 टन 3 स्टार विंडो एसी अभी अमेजन पर महज 26,990 रुपये में उपलब्ध है, ऊपर से एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 1,250 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। हर महीने सिर्फ 949 रुपये की ईएमआई पर इसे घर ला सकते हैं, जो मध्यम वर्ग के लिए बिल्कुल फिट बैठता है। इसमें क्लीन एयर फिल्टर, एलईडी डिस्प्ले, रिमोट कंट्रोल, सेल्फ डायग्नोसिस, 100 प्रतिशत कॉपर कॉइल, एंटी-कोरोजन कोटिंग और ऑटो रीस्टार्ट जैसे फीचर्स हैं, जो लंबे समय तक बिना परेशानी चलाएंगे।

वोल्टास वेक्ट्रा पर्ल 1.5 टन 3 स्टार एसी भी लिस्ट में शुमार है, कीमत 28,900 रुपये और ईएमआई 1,016 रुपये मासिक। एचडीएफसी कार्ड यूजर्स को 1,250 रुपये की छूट का फायदा, साथ ही टाइमर, ग्लो लाइट बटन, ऑटो स्विंग, एंटी-रस्ट कोटिंग, एलईडी डिस्प्ले, सेल्फ डायग्नोसिस, स्लीप मोड और टर्बो मोड जैसे आधुनिक विकल्प इसे खास बनाते हैं। यह एसी न सिर्फ कूलिंग में कमाल करता है, बल्कि बिजली की बचत भी सुनिश्चित करता है।
ब्लू स्टार का 1.5 टन 3 स्टार विंडो एसी 27,990 रुपये में अमेजन पर है, मासिक ईएमआई 948 रुपये से शुरू। एनर्जी सेवर, टर्बो कूल, ह्यूमिडिटी कंट्रोल (ड्राई मोड), 2डी स्विंग और नाइट ग्लो रिमोट बटन जैसे फीचर्स इसे नमी भरी गर्मी के लिए परफेक्ट बनाते हैं। एचडीएफसी कार्ड से छूट लेकर इसे और सस्ता किया जा सकता है, खरीदने का सही समय यही है क्योंकि कीमतें जल्द बढ़ेंगी।


