Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत

ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र लिखकर पीबी एरिया संख्या-7 में आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा फैलाई जा रही धूल पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोपालीचक, खैरा और पुटकी क्षेत्र में नियम विरुद्ध ओबी कटिंग और कोयला परिवहन से स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मंच ने चेतावनी दी है कि यदि पानी का नियमित छिड़काव और प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

धनबादः ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र लिखकर पीबी एरिया संख्या-7 के अंतर्गत गोपालीचक नंबर-2, खैरा व पुटकी क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा की जा रही ओबी कटिंग से फैल रहे धूल पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनियां डीजीएमएस तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों की अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से ओबी कटिंग कर रही हैं। इसके कारण पूरे इलाके में दिन-रात धूल-गर्दा का गुबार छाया रहता है। धूल के कारण स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन तथा कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि कोयला परिवहन के दौरान नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए, ताकि धूल को नियंत्रित किया जा सके, लेकिन कंपनियों द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यहां तक कि बीसीसीएल की ओर से ओबी स्थल तक पानी की पाइपलाइन की भी व्यवस्था नहीं की गई है। मंच ने यह भी कहा कि धूल के कारण आसपास के सरकारी व निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आवेदन की प्रतिलिपि डीजीएमएस धनबाद, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डीसी, जीएम पीबी एरिया व एसएसपी धनबाद को भी भेजी गई है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More