Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान

पाकुड़: परिवहन कार्यालय और मालपहाड़ी ओपी पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत पत्थरघट्टा जांच चौकी पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 22 वाहनों से 28,650 रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More