Pakur News: विद्युत आपूर्ति व राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक

पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार ने बिजली विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर बिलिंग सुधार और राजस्व संग्रह बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी शुरू होने से पहले जियापानी ग्रिड को चालू करने और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार करने को कहा। साथ ही, उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिले में ऊर्जा मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

पाकुड़: जिला समाहरणालय में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था एवं राजस्व संग्रह को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को बिलिंग व्यवस्था में सुधार लाने और राजस्व संग्रह में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल उपलब्ध कराया जाए तथा बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

उपायुक्त ने जिले में ऊर्जा मेला आयोजित करने का भी निर्देश दिया, ताकि लोगों को बिजली से संबंधित योजनाओं की जानकारी मिल सके और अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम से पहले जियापानी ग्रिड को हर हाल में चालू किया जाए, ताकि जिले में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे और लोगों को बेहतर बिजली सुविधा मिल सके।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More