Hazaribagh News: भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 

हजारीबाग के सांसद सेवा केंद्र में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और सांसद मनीष जायसवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की बेटियों को सम्मानित किया गया। सांसद मनीष जायसवाल और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने नारी शक्ति की सराहना करते हुए उन्हें समाज का नेतृत्वकर्ता बताया।

हजारीबाग: रविवार को भाजपा महिला मोर्चा, हजारीबाग की जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा उर्फ साक्षी राणा की अध्यक्षता में में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में हजारीबाग के सांसद सेवा केंद्र में मनाया गया। जिसमें जहां जिले की विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया वहीं हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त बहनों ने सांसद मनीष जायसवाल को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए अनगिनत आशीर्वाद प्रदान किए। 

इस गरिमामय अवसर पर समाज और खेल जगत, पत्रकारिता जगत में जिले का मान बढ़ाने वाली बेटियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मौके ओर बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने संयुक्त रूप से क्रिकेट खिलाड़ी अनामिका कुमारी, खो-खो खिलाड़ी सुमन राणा और वर्षा राणा, हॉकी खिलाड़ी दीपिका खलखो, इंटरनेशनल कबड्डी कोच राखी कुमारी तथा वॉलीबॉल खिलाड़ी सोनाली कुमारी एवं निधि कुमारी एवं पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाली अपराजिता पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इसके साथ ही विधिक क्षेत्र में सक्रिय अधिवक्ता रीना वर्मा और बबीता वर्मा को भी गौरवपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया ।

इस भव्य समारोह की सफलता में जिला उपाध्यक्ष रेणुका कुमारी,भानुमति पासवान, बिजुल देवी ,महामंत्री सत्यभामा, उपाध्यक्ष लीलावती देवी और मीडिया प्रभारी रीमा कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कंचन शर्मा, सोनी देवी, नगर अध्यक्ष पूनम कसेरा, पूनम मिश्रा, डिंपल देवी, निर्मला कुमारी, अर्चना कुमारी और जीवन ज्योति, मिलन भारती,पुनम चौधरी , मीरा मेहता ,रिंकी विश्वकर्मा,  रानी शुक्ला, अनीता देवी संगठन की सभी बहनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। 

पूरे कार्यक्रम का कुशल संयोजन ज्योत्सना देवी और सह-संयोजन इंदु गुप्ता द्वारा किया गया। मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में स्वावलंबी और सशक्त होकर समाज का नेतृत्व कर रही है और खेल के मैदान से लेकर न्यायालय तक हजारीबाग की बेटियां अपनीष सभी महिलाओं को महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं और अनंत बधाई दी ।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More