Hazaribagh news: कई वर्षों की परंपरा ओरिया में वाद्ययंत्रों के साथ जीवंत  

हजारीबाग के ओरिया में रंगोत्सव के अवसर पर कीर्तन समाज द्वारा भव्य ग्राम-भ्रमण का आयोजन किया गया। शिव मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि और भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। ग्रामीणों ने अपने घरों और चौक-चौराहों पर कीर्तन मंडली का अबीर-गुलाल और पारंपरिक पकवानों के साथ सहृदय स्वागत किया। यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर के जीवंत प्रतीक के रूप में संपन्न हुआ।

हजारीबाग: रंगोत्सव के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर कीर्तन समाज, ओरिया द्वारा परंपरानुसार शिवमंदिर से ग्राम-भ्रमण का मंगलमय शुभारंभ किया गया। वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनियों से गूंजता वातावरण आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो उठा। झंकार और करताल की समन्वित ताल ने ऐसी अनुपम लय उत्पन्न की, जिसने हर हृदय को स्पंदित कर दिया। गूंजते भजनों और उल्लासपूर्ण भक्तिमय स्वर ने पूरे ग्राम को एक सूत्र में बांध दिया। सामाजिक एकता, पारस्परिक प्रेम और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। ग्राम- भ्रमण के दौरान चौक- चौराहा, गली- मुहल्ला एवं कई घरों में पकवान एवं अबीर- गुलाल लगाकर सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

मुख्य रूप से कीर्तन समाज के अध्यक्ष नारायण साव, उपाध्यक्ष बिनोद साव, सचिव दिनु ठाकुर, उपसचिव पोखन साव, कोषाध्यक्ष रामनाथ राणा, सक्रिय सदस्य चरका साव, मोहन साव, रोहित साव, महादेव साव, गणेश गोप, बंधन साव, विजय यादव, शीतल पवन रजक, उदय पासवान, अभय पासवान, बबलू यादव, गोविन्द यादव, जीतु यादव, विनय यादव, कौलेश्वर साव, संजय यादव सहित कई ग्रामीण उत्साह के साथ जुटे रहे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More