Pakur News : उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

महेशपुर प्रखंड के अभुआ गांव के लोहार टोला में लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। उपासना मरांडी के प्रयास से यहां 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। पुराने ट्रांसफार्मर की कम क्षमता और बार-बार खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित होते थे।

महेशपुर : प्रखंड अंतर्गत ग्राम अभुआ के लोहार टोला में लंबे समय से बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। उपासना मरांडी के प्रयास से यहां 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने और बार-बार खराब होने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य दैनिक गतिविधियां प्रभावित होती थीं। उपासना मरांडी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से संपर्क किया और त्वरित पहल कर नए ट्रांसफार्मर की स्थापना सुनिश्चित कराई।

नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें ऐसे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है, जो जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहें और समस्याओं का समाधान करें।

इस मौके पर उपासना मरांडी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा करना उनका कर्तव्य और प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More