Giridih News : वार्ड 10 में युवा उम्मीदवार तबरेज हसन का जनसंपर्क अभियान तेज
1-1024x614.jpeg)
गिरिडीह : बड़की सरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में आज एक नया जोश और नई उम्मीद की लहर दौड़ पड़ी। युवा एवं जुझारू उम्मीदवार तबरेज हसन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पूरे वार्ड में डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया। एक-एक घर का दरवाजा खटखटाते हुए उन्होंने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया और उनके मुद्दों को सुनने के साथ-साथ अपने विकास के संकल्प को साझा किया।
भेंट-वार्ता के दौरान तबरेज हसन ने भावुक होकर कहा, “मैं वरिष्ठ पत्रकार आसिफ अंसारी का पुत्र हूं। मेरे पिता पिछले 32 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय हैं और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इसी विरासत और सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए मैं वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस क्षेत्र की मेहनती और जागरूक जनता मुझे भरपूर सहयोग और प्यार देगी।
“तबरेज हसन का यह अभियान न केवल चुनावी रणनीति का हिस्सा है, बल्कि वार्डवासियों के साथ गहरा जुड़ाव बनाने की सच्ची कोशिश भी है। युवा ऊर्जा, पारिवारिक प्रतिष्ठा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ तबरेज हसन वार्ड 10 में बदलाव की नई उम्मीद बनकर उभर रहे हैं। स्थानीय लोग भी उनके प्रति उत्साह दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि अब समय आ गया है कि वार्ड को नई दिशा और तेज विकास मिले।
वार्ड 10 के मतदाता अब 23 फरवरी के चुनाव में इस युवा उम्मीदवार के साथ खड़े होने की तैयारी में जुट गए हैं। तबरेज हसन का यह डोर-टू-डोर अभियान निश्चित रूप से वार्ड में चुनावी माहौल को और गरमा देगा ।


