“आप साथ दें, शहर के विकास को हम गति देंगे” – राजेन्द्र कुमार उर्फ राजेन्द्र जायसवाल

कोडरमा : 23 फरवरी को होने वाले झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर इलाके का राजनीतिक सामाजिक माहौल पूरे परवान पर है । अध्यछ पद के उम्मीदवारों की दावेदारी अपनी अपनी जीत को लेकर मुखर है । अध्यछ पद के उम्मीदवार राजेन्द्र कुमार उर्फ राजेन्द्र जायसवाल भी लोगों से समर्थन और सहयोग पाने मतदाताओं तक अपनी पहुंच बना रहे हैं । हर इलाके में अपने समर्थकों के साथ दौरा कर समर्थन मांग रहे हैं ।
उन्होनें कई इलाकों में जन संपर्क के दौरान बुजुर्गों युवाओं और महिलाओं से सम्पर्क साधा । इस दौरान उन्होनें कहा की आपका साथ चाहिए । हम शहर के विकास को गति देंगें । वे लगातार जन संपर्क अभियान चला रहे हैं लोगों से सहयोग मांग रहे हैं । इलाके में चुनावी शोर और प्रचार का माहौल हर गली मुहल्ले व चौक चौराहों पर देखने को मिल रहा है । उन्होनें लोगों के बीच अपना विजन पत्र भी वितरित किए ।


