Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान

बोकारो : नगर निगम चुनाव की सरगर्मी काफी तेज हो गई । इसी क्रम जनसंपर्क अभियान में चास नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी बिनोद कुमार के पक्ष में उनकी पत्नी ने चास नगर निगम क्षेत्र के कुशवाहा नगर, नवादा कॉलोनी, भगवती नगर, बिहार कॉलोनी, शिवशक्ति कॉलोनी, दारकु नगर, वार्ड 29, गोप मोहल्ला, भरा ,रामनगर कॉलोनी, अंसारी मोहल्ला,में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने अपने परिवार रूपी क्षेत्रवासियों से स्नेहिल भेंट कर उनकी आशीर्वाद मांगा।समस्याओं को सुना, समझा और समाधान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने आश्वस्त किया कि जब बिनोद कुमार विजयी होकर आएंगे, तो निस्वार्थ भाव से सभी की सेवा करेंगे और वार्ड के विकास को नई दिशा देंगे। चास नगर निगम के हर वार्ड, हर घर तक विकास की किरण पहुँचाना ही मेरा एकमात्र संकल्प है, हमनें पहले भी बिना चुनाव जीते लोगों को बिना भेद भाव का सेवा किया उसी का अनुभव और आने वाले समय का विजन लेकर आज जनसंपर्क के दौरान आप सभी का जो आशीर्वाद मिला, उसके लिए मैं आभारी हूँ।
वही रंजीत कुमार अमित कुमार ने वार्ड 1 पांडा स्कूल से ठाकुर मोहल्ला तक पदयात्रा कर बिनोद कुमार के समर्थन में वोट देने की अपील की।क्षेत्र की जनता ने भी हर बार की तरह इस बार भी पूरा समर्थन देते हुए जीत का बिगुल फूंक दिया है। यह तय है कि इस बार चास की सेवा का अवसर बिनोद कुमार को ही मिलेगा।


