Sahbganj News : वार्ड 23 में स्वच्छ और पारदर्शी नेतृत्व का वादा निलेश कुमार ने मांगा जनसमर्थन

साहिबगंज : नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या- 23 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड से प्रत्याशी निलेश कुमार ने क्षेत्र के विकास और पारदर्शी प्रशासन का संकल्प लेते हुए मतदाताओं से समर्थन की अपील की है। निलेश कुमार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड को भ्रष्टाचार और अत्याचार से मुक्त बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वार्ड की बुनियादी समस्याओं-सड़क, नाली, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, आंगनबाड़ी मोहल्ला क्लीनिक, पुस्तकालय और अन्य जनसुविधाओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
अपने चुनावी नारे “न भ्रष्टाचार-न अत्याचार” को दोहराते हुए कहा कि वे ईमानदार और जवाबदेह नेतृत्व देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने शिक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। निलेश ने मतदाताओं से अपील की कि वे क्रम संख्या 02 पर चुनाव चिन्ह ‘बेबी वॉकर’ छाप पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड संख्या- 23 को विकास की नई दिशा दी जा सके। जनसंपर्क अभियान में मंटू यादव, त्रिवेणी यादव, सीता मंडल सहित कई लोग मौजूद थे।


