Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा

कोडरमा : आठवीं बोर्ड की परीक्षा में राज्य में कोडरमा जिला के बेहतर प्रदर्शन को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर 14फरवरी को वर्ग 8के छात्र एवं छात्राएं अभ्यास के निमित बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर प्री बोर्ड परीक्षा में भाग लिए।कोडरमा जिला में इस तरह की परीक्षा पहली बार आयोजित की गई। इस परीक्षा के आयोजन को लेकर छात्रों एवं शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया।
विदित हो कि इस प्री बोर्ड को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक काफी उत्साहित रहे एवं जिला के संबंधित विषय के विशेषज्ञों की टीम के द्वारा प्रश्न पत्र का निर्माण करवाए एवं व्हाट्सएप के माध्यम से प्रभारियों तक प्रश्न भेजवाए। प्रभारी प्रधानाध्यापक लोग सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र एवं OMR शीट उपलब्ध कराकर यह परीक्षा लिए।स्मरण रहे कि यह परीक्षा बहुविकल्पीय उत्तर पर आधारित है जिसके उत्तर को OMR शीट पर वृताकार रंगना है।
आदर्श मध्य विद्यालय की छात्रा अमृता सिन्हा,नंदनी कुमारी ,आकांक्षा सिंह तथा छात्र नैतिक कुमार ने बताया कि ऐसे परीक्षाओं से बोर्ड की तैयारी हेतु आत्म विश्वास बढ़ता है एवं परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की आशा रहती है।पुनः प्री बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी को होगी।याद रहे कि विगत वर्ष कोडरमा के आठवीं बोर्ड का परिणाम पूरे राज्य में अव्वल रहा था।


