Hazaribagh News : बुढ़वा महादेव महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस का मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च

हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड बुढ़वा महादेव महाशिवरात्रि पूजा को सबसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों में माना जा रहा है। जिसे लेकर बड़का गांव पुलिस निरीक्षक ललित कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के द्वारा छवनिया रोड पर मॉक ड्रिल एवं फ्लैग मार्च किया गया । ताकि क्षेत्र में शांति बनाए रखा जा सके।
पुलिस निरीक्षक ललित कुमार ने कहा महाशिवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन बिल्कुल चौकस है शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। गड़बड़ी करने वाले को बख्सा नहीं जाएगा। जिस पर पुलिस की कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को कई प्रकार की चेतावनी दी गई हैं। मॉक ड्रिल में पुलिस के द्वारा आंसू गैस छोड़े गए फायरिंग की गई।
पुलिस के द्वारा लोगों से एक दूसरे के त्यौहार में सहयोग करने की अपील की गई है। मॉक ड्रिल फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से मेजर कुमार देवव्रत ,अवर पुलिस निरीक्षक अमित कुमार , वरुण कुमार, सहायक अवर पुलिस निरीक्षक हादी खान बसंत भगत के अलावा सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।


