Hazaribagh News : इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा का उद्घाटन, ग्राहकों की उमड़ी भीड़

हज़रिबाग : आज मंगलवार को इंडियन ओवरसीज बैंक – बड़कागांव शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनीष कुमार– मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के द्वारा किया गया। उदघाटन समारोह में काफी संख्या में सम्मानित ग्राहकगण और जनसमूह उपस्थित हुए ।
इस अवसर पर मनीष कुमार– मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक सदैव उत्कृष्ट ग्राहक सेवा हेतु तत्पर है ।
उन्होंने बैंक के विभिन्न उत्पादों और ऋण योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की और बताया कि इंडियन ओवरसीज बैंक क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध और प्रयासरत है ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक ग्राहकों को बैंक से जोड़ना और उनको आवश्यक बैंकिंग सेवाएँ मुहैया करवाना है । सभी उपस्थित आगंतुकों से उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए बैंक से जोड़ें और बैंक की सेवाओं का लाभ उठाएँ । शाखा प्रबंधक श्री विकाश कुमार द्वारा उपस्थित सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।


