Lohardaga News: कुडू पहुंचे केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री कुणाल वर्मा, तैयारियों का लिया जायजा

कुडू का प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर परिसर।

कुडू: शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा की सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में समिति के महामंत्री कुणाल वर्मा कुडू प्रखंड पहुंचे और क्षेत्र के चार प्रमुख पूजा पंडालों में पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी दुर्गोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

कुणाल वर्मा ने मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति, प्रखंड परिसर कुडू, मां दुर्गा पूजा समिति, नीचे स्टैंड कुडू, दुर्गा बाड़ी पूजा समिति, बाजार टांड़ कुडू एवं देवी मंदिर दुर्गा पूजा समिति, कुडू में पहुंचकर पूजा समितियों के पदाधिकारियों से आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान सभी समितियों द्वारा आयोजित किए जाने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा पूजा से संबंधित तैयारियों की जानकारी उन्हें दी गई।

इस अवसर पर कुणाल वर्मा ने कहा कि “पूजा आयोजन की भव्यता के साथ व्यवस्थाओं की उत्कृष्टता भी हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने कहा कि दुर्गोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे में पूजा समितियों के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आयोजन से जुड़े प्रत्येक कार्य को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ संपन्न किया जाए। उन्होंने पूजा समितियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने तथा आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुडू पहुंचने पर लोहरदगा से गए सभी अतिथियों का पूजा समितियों की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने आयोजन की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
इस दौरान समाजसेवी चंदन गोयल, चंदन साहू, अभिषेक किसलय, सचिन कुमार, शुभम कुमार, सुशील पटनायक, गौरव सिन्हा, रोहन गुप्ता, आकाश वर्मा, रवि कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त एवं पूजा समितियों से जुड़े कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कुडू प्रखंड के चारों पूजा पंडालों में हुई बैठकों के दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री कुणाल वर्मा ने आयोजन से संबंधित तैयारियों की जानकारी लेते हुए समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पहल से क्षेत्र में दुर्गोत्सव की तैयारियों को एक संगठित स्वरूप प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हुआ।

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar Pathak

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More