Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की मौजूदगी में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण MoU पर हुआ हस्ताक्षर

उपायुक्त आदित्य रंजन की उपस्थिति में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करते डीईओ अभिषेक झा।

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की उपस्थिति में बालिकाओं के लिए आयोजित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण से संबंधित सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार जिले के 100 सरकारी विद्यालयों (50 मध्य विद्यालय एवं 50 उच्च विद्यालय) तथा 16 पीएम श्री बालिका विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण संचालित किया जाना है।

कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु 50 मध्य विद्यालयों में ताइक्वांडो एवं 50 उच्च विद्यालयों में कराटे प्रशिक्षण के आयोजन से संबंधित सहमति पत्र पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा तथा संबंधित प्रशिक्षण संघों के सचिवों ने हस्ताक्षर किए।

इस प्रशिक्षण से लगभग 12,000 छात्राएं लाभान्वित होंगी। यह प्रशिक्षण तीन माह तक चलाया जाएगा, जिसके तहत प्रति माह 12 सत्रों का आयोजन किया जाएगा तथा प्रत्येक सत्र 2 घंटे का होगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर संस्था की ओर से छात्राओं को अनुभव प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण सही तरीके से एवं समय पर संचालित किया जाए, ताकि छात्राओं को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

इस अवसर पर प्रभाग प्रभारी डॉ. मीतू सिन्हा, धनबाद जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि पवन कुमार बरनवाल, कराटे संघ की सचिव पेमोला देवी और ताइक्वांडो संघ के सचिव कमलेश पांडे उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More