बड़की सरिया नगर पंचायत में तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन

गिरिडीह : बड़की सरिया नगर पंचायत में शुक्रवार को नाम वापस लेने की तिथि शुक्रवार को तीन लोगों ने अपनी उम्मीदवारी वापस की। जिसमें अध्यक्ष पद के दो तथा वार्ड पार्षद के लिए एक ने अपनी उम्मीदवारी वापस की। निर्वाचित पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुनीता देवी पति श्री रामपति प्रसाद एवं कौशल्या देवी अपना नाम वापस लिया है।
जिसकी पुष्टि कर दी गई है। वहीं सीओ सह निर्वाचि पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 4 में यशोदा देवी ने अपना नाम वापस लिया है। बताते चलें कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 लोगों की नाम की स्वीकृति गुरुवार को हुई थी लेकिन शुक्रवार को दो नाम वापस ले लिया इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए कुल 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 23 फरवरी को होनी है।
अब इसके बाद 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो जाएगी। जहां एक और इस पद के लिए कुछ धनाढ्य परिवार के उम्मीदवार भी है वहीं सामाजिक कार्यों से जुड़े उम्मीदवार भी अपना दंभ भर रहे हैं। जबकि 12 वार्ड के लिए गुरुवार को 81 नाम स्वीकृत हुई थी शुक्रवार को एक नाम वापस लिए जाने के बाद अब 12 वार्डों के लिए कुल 80 उम्मीदवार मैदान में है। इस प्रकार अध्यक्ष एवं वार्ड मिलकर उम्मीदवारों की संख्या 97 हो गई है।


