डिमना रोड पर दो संदिग्ध बाबा हिरासत में, ठगी कनेक्शन की जांच

डिमना रोड पर भिक्षा मांग रहे दो संदिग्ध बाबाओं को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। दोनों पर हालिया ठगी मामले में संलिप्तता का शक, जांच जारी।

पूर्वी सिंहभूम : उलीडीह ओपी क्षेत्र के डिमना रोड पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने भिक्षा मांग रहे दो बाबाओं को संदेह के आधार पर पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि यही दोनों बाबा कुछ दिन पहले सुभाष कॉलोनी की एक महिला से ठगी की घटना में शामिल थे और अब एक बार फिर इलाके में इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, दोनों बाबाओं की गतिविधियां काफी समय से संदिग्ध लग रही थीं।

जब उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो उनका हुलिया पूर्व में हुई ठगी की घटना से मेल खाता पाया गया। इसके बाद लोगों ने बिना देर किए उलीडीह ओपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाबाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब महिला से हुई ठगी की घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More