Hazaribag News :सरस्वती पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक गुरुवार को

बड़कागांव प्रखंड में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड में मां शारदे सरस्वती की पूजा धूमधाम से एवं शांतिपूर्वक मनाने को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में कल गुरुवार को शांति समिति की अहम बैठक बुलाई गई है। उक्त आशय की जानकारी देते बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार 2:00 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की जाएगी। सभी पंचायत के Childhood एवं प्रबुद्ध लोग उपस्थित होकर मार्गदर्शन करेंगे। ताकि शांतिपूर्वक सरस्वती पूजा संपन्न हो सके।

