Koderma news: राज्यकर्मी दर्जा व स्थायीकरण की मांग पर आजीविका कर्मियों का धरना प्रदर्शन

कोडरमा: आजीविका कर्मचारी संघ ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर में धरना दिया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों की वर्तमान स्थिति काफी खराब है। पलाश जेएसएलपीएस को सोसाइटी एक्ट को खत्म करते हुए आजीविका कर्मियों का राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए। जब तक राज्य कर्मी का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक वेतनमान और एनएमएमयू पॉलिसी लागू किया जाए। इसके अलावा स्तर 8 साथ एवं स्तर 7 के कर्मियों को वरीयता अनुभव एवं योग्यता के आधार पर उच्च स्तरीय पदों पर आंतरिक प्रोनत्ति दिया जाए। राज्य सरकार के कर्मियों की भांति पलाश जेएसएलपीएस के कर्मियों को भी तीन प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि, अनुमान्य दो किस्त महंगाई भत्ता को जोड़ते हुए दिया जाए।
जेएसएलपीएस के सभी एफटीई कर्मचारियों का सैलेरी एसएनए स्पर्श में एडमिन कास्ट के लॉगिन आईडी से किया जाए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरजीत कुमार एवं अनंत कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया जबकि संचालन जिला सचिव अंजनी कुमार सिंह ने किया। धरना को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि समान काम का समान वेतन मिलने का अधिकार सभी कर्मियों को है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 10 साल तक लगातार काम करने वाले कर्मियों को स्थायी करना है लेकिन इन्हें सोसाइटी एक्ट में रखकर राज्यकर्मी होने का अधिकार से वंचित किया जा रहा है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, महामंत्री शशि कुमार पांडेय व संयुक्त सचिव दिनेश रविदास ने भी संबोधित किया।
धरना में जिला कार्यालय सहित सतगावां, डोमचांच, मरकच्चो, जयनगर, चंदवारा और कोडरमा सदर प्रखंड से सिंटू कुमारी, रितेश कुमार, रंजीत कुमार रजक, साधना कुमारी, ललिता कुमारी, प्रदीप कुमार सिंह, बसंत अग्रवाल, संजय कुमार, संतोष कुमार दास, गौरी यादव सहित सभी जेएसएलपीएस कर्मी मौजूद थे।


