पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी मो. साहिल उर्फ राजा को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी मो. साहिल उर्फ राजा को गिरफ्तार किया। टेल्को थाना कांड संख्या-94/25 के तहत की गई छापेमारी में उसके पास से एक कट्टा, जिंदा कारतूस और चापड़ बरामद हुआ। उस पर हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट सहित 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई गोलमुरी और टेल्को थाना की संयुक्त टीम ने सिटी एसपी कुमार शिवा आशीष के नेतृत्व में की।

पूर्वी सिंहभूम: जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोलमुरी और कपाली थाना क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात अपराधी मो. साहिल उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। टेल्को थाना क्षेत्र में दर्ज (कांड संख्या-94/25) 18 सितंबर 2025 के तहत उसे पकड़ा गया। आर्म्स एक्ट की धाराओं में दर्ज इस मामले में आरोपित के पास से अवैध हथियार और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।

सिटी एसपी कुमार शिवा आशीष ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में टेल्को और गोलमुरी थाना की संयुक्त टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना मिलने पर छापामारी की गई और गोलमुरी गड्ढा स्कूल के पास दुईलाडुंगरी से मो. साहिल को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बारीनगर स्थित किराये के मकान से एक 12 बोर का देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक चापड़ बरामद किया। जब्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मो. साहिल उर्फ राजा पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और अन्य संगीन अपराधों में नौ अलग-अलग मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। लगातार अपराधों में संलिप्त रहने के कारण वह पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था। नगर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में गोलमुरी और टेल्को थाना के प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More