Giridih News: ईद मिलादुन्नबी को लेकर तिसरी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

थाना प्रभारी ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस त्योहार को शांति पूर्ण रूप से मनाए और प्रशासन को सहयोग करें।

तिसरी/गिरीडीह: ईद मिलादुन्नबी को लेकर गुरुवार शाम को थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें मुख्य रूप से गांवा इंस्पैक्टर रोहित कुमार, एस आई लव कुमार, नंद जी राय अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे। बता दें यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकल कर तिसरी चौक होते हुए पल्मारुआ चंदौरी भ्रमण किया गया इस दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस त्योहार को शांति पूर्ण रूप से मनाए और प्रशासन को सहयोग करें।

ईद मिलादुन्नबी भाईचारा आपसी सौहार्द का पर्व है ऐसे में सभी लोग आपसी एकता के साथ त्योहार मनाएं पुलिस द्वारा असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।सोशल मीडिया में किसी तरह का गलत अफवाह नहीं फैलाएं सबसे पहले पुलिस को सूचित करें। उनकी सहभागिता की उपेक्षा करती है।साथ ही गड़बड़ी या अफ़वाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कई पुलिस जवान उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More