Giridih News: सड़क व गार्डवाल निर्माण में घटिया कार्य की शिकायत, जांच की मांग

आरईओ के कनीय अभियंता फैयाज अहमद ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है घटिया पत्थर को हटाते हुए कार्य में सुधार का निर्देश दिया गया है।

गिरिडीह: गांडेय प्रखंड के बरमसिया टू पंचायत के चोरा गांव होते हुए धरधरवा नाला तक सड़क सौंदर्यीकरण का  कार्य ग्रामीण कार्य  विभाग गिरिडीह  के द्वारा स्वीकृति की गई है जिसकी लागत करीब एक करोड़ रुपए है। युक्त निर्माणाधीन सड़क में संवेदक द्वारा घटिया सामग्री के उपयोग और मनमानी तरीके से कार्य का मामला सामने आया है। मामले को ले ग्रामीणों ने जांच व कारवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार प्रखंड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत दीवाना मोड़ से चौंरा होते हुए  धरधरवा नाला तक सड़क सौंदर्यीकरण का कार्य स्वीकृत है.करीब एक करोड़ की लागत से बन रहे सड़क निर्माण में एक ओर 6 इंच के स्थान पर 3/4 इंच पीसीसी ढलाई की जा रही है वहीं दूसरी ओर जंगली पत्थर का उपयोग  कर  गार्डवाल  निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जांच एवं कारवाई की मांग की है।

आरईओ के कनीय अभियंता फैयाज अहमद ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है घटिया पत्थर को हटाते हुए कार्य में सुधार का निर्देश दिया गया है।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More