Koderma News: माधोपुर पंचायत के लेंबो मार्ग की टूटी पुलिया से वाहनों का आवागमन बाधित, ग्रामीणों को भारी परेशानी
5-1024x614.jpeg)
इस रोड पर ना ही प्रशासन का ध्यान है ना ही जनप्रतिनिधियों का।
कोडरमा: सतगावां प्रखण्ड माधोपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम लेंबो जाने वाले मुख्य मार्ग का पुलिया बीचों-बीच टूटा हुआ है, जिससे आवागवन में होती है परेशानी। यह मार्ग धर्मपुर गांव होते हुए लेंबो ग्राम जाती है। इस मार्ग में चार पहिया वाहन नहीं जा पाती है, क्योंकि पुलिया बीचों-बीच टूटा हुआ है। ग्रामीण नीतीश कुमार ने बताया कि यह पुलिया लगभग दो वर्ष से टूटा हुआ है। ग्रामीणों को बहुत ही परेशानी होती है। कोई बुजुर्ग या गर्भवती महिला बीमार पड़ जाती है तो उसे खाट पर बैठा कर रोड के उस पार चारपहिया वाहन पर बैठाना पड़ता है तब वह जाकर हॉस्पिटल पहुंच पाता है। सड़क की भी हालत जर्जर है। इस रोड पर ना ही प्रशासन का ध्यान है ना ही जनप्रतिनिधियों का। जिस तरह से पुलिया बीच में टूटा हुआ है, अचानक बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

