Giridih News: बिस्तर पर सोई थी महिला, जहरीले सांप नें कांटा, मौत
1-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत खेचगड़ी गांव के खालर बस्ती में बीती रात सर्पदंस के कारण एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय बेहरी देवी पति दासों किस्कू के रूप में की गयी.
घटना के संबंध में बताया गया की मृतका बेहरी देवी ने खाना खाकर अपने बिस्तर में सोई थी, इसी दौरान किसी बिषधर सांप ने उन्हें काट लिया. उसे हल्का दर्द जरूर हुआ, लेकिन उस समय महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जैसे-जैसे जहरीले सांप के बिश का असर शरीर में फैलने लगा तब महिला व्याकुल होने लगी.
परिजनों द्वारा स्थानीय तौर पर इलाज शुरू किया. परंतु हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. जिसके बाद सुबह महिला को डुमरी रेफरल अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इधर महिला की मौत से उनके परिजन शोकाकुल हैं तो उनके बच्चों का रो – रो कर बुरा हाल हो गया हैं.
इधर घटना की सूचना पर डुमरी पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.


