Simdega News: डीसी-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस तैयारियों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सिमडेगा: स्वतंत्रता दिवस 2025 के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने अल्बर्ट एक्का स्टेडियम का निरीक्षण किया. उन्होंने मुख्य समारोह स्थल पर हो रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए.
निरीक्षण के दौरान साज-सज्जा, साफ-सफाई, रंग-रोगन, मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, ध्वजारोहण स्थल एवं सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की गई.ड्यूटी में रहने वाले अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे हों, ताकि समारोह गरिमामय एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके.
अतिथियों के आगमन एवं उन्हें बैठाने पर ध्यान रखने को कहा गया. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सतर्कता बरतने और भीड़ प्रबंधन की उचित योजना बनाने पर जोर दिया. उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि जिले में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन ऐतिहासिक एवं सफल हो सके. सभी पदाधिकारियों को फॉर्मल ड्रेस सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए.
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता -सह- सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला नियोजन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सार्जेंट मेजर,सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे.


