Hazaribagh News: डेंटल काॅलेज द्वारा सिमारिया पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
1-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल एवं मिशन होस्पिटल द्वारा सिमारिया पंचायत भवन में सोमवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें सामान्य स्वास्थ्य, दांत, नेत्र, सुगर, क्लोस्ट्रोल एवं रक्त का जांच जरूरतमंदों को मुफ्त प्रदान की गई। कई जरूरतमंद मरीजों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। जिसमें डेंटल 45 एवं सामान्य 60 जनों का जांच व उपचार हुआ। चिकित्सकों ने जरूरतमंदों को उत्तम स्वास्थ्य का परामर्श दिया।
ग्रामीणों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सरहाना कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार जताया। मौके पर हजारीबाग डेंटल काॅलेज के सचिव सह मिशन होस्पिटल के संचालक डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि बुनियादी उपचार जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य है। मुख्य रूप से डॉ नुसरत फातिमा, प्रशिक्षु आकांक्षा, निकिता जयसवाल, पीआरओ राज कुमार एवं स्थानीय उपमुखिया जीवन कुमार ने सहरानीय योगदान दिया।


