Hazaribagh News: थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में डोडा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जब्त डोडा और वाहन को सुरक्षित रख आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

हजारीबाग(चौपारण): पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर डीएसपी अजित कुमार के नेतृत्व में चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने चौपारण पुलिस बल के सहयोग से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडा तस्करी का पर्दाफाश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजला रंग का स्वीफ्ट डिजायर वाहन संख्या जेएच 01 इपी 4454 में भारी मात्रा में डोडा लेकर चतरा की ओर से चौपारण के तरफ आ रहा है।

सूचना पर त्वरित रूप से कार्रवाई की और चतरा मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सात प्लास्टिक बोरों में कुल 91.350 किलो डोडा बरामद हुआ। वहीं वाहन चला रहे आरोपी ने अपना नाम गोविंद राणा (उम्र 36 वर्ष पिता स्व. दासो राणा, निवासी एल्दा, थाना सिमरिया, जिला चतरा बताया।

मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि यह बरामदगी उनकी टीम की सतर्कता और संयुक्त प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में डीएसपी बरही अजीत कुमार बिमल, थाना प्रभारी चौपारण सरोज सिंह चौधरी,सहायक अवर निरीक्षक बादल कुमार महतो और चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस ने जब्त डोडा और वाहन को सुरक्षित रख आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। बतादें की सरोज सिंह चौधरी बीते 4 अगस्त को चौपारण थाना में नए थानेदार के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से ही थाना क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। घाटी में दुर्घटनाओं पर विराम लगाने के प्रयास से लेकर कानूनी प्रक्रियाओ में भी सार्थक पहल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More