Hazaribagh News: गाड़ी रोककर टैक्स मांगना व मारपीट के मामले में बीजीआर कंपनी ने थाने में दिया आवेदन, 17 लोग नामजद 30 से 35 अज्ञात पर मामला दर्ज

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी अभी जमीन भी नहीं लिया है हम लोग पर केस कर रहा है, जब कंपनी हम लोग का जमीन ले लेगा तो कंपनी हम लोग को जीना हराम कर देगा। इसलिए हम लोग कंपनी को जमीन नहीं देंगे।

हजारीबाग: बड़कागांव थाना कांड संख्या 200/25 में 17 लोग नामजद तथा 30 से 35 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ जिसमें धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/109(1)132/352/351(2)बीएनएस धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ। बता दें की यह मामला 31 जुलाई 2025 को महुगांईकालां बाजारटांड में बीजीआर कंपनी तथा स्थानीय ग्रामीणों के बीच कुछ मामला हुआ था, और 1अगस्त 2025 को बीजीआर कंपनी के पदाधिकारी अवधेश पाल पिता राजेंद्र पाल साकिन+पोस्ट मटपा, थाना कुटुंबा, जिला औरंगाबाद बिहार, वर्तमान लैंड लेंस बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के पदाधिकारी ने बड़कागांव थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि महुगांईकालां बाजारटांड में स्थानीय लोगों के द्वारा गाड़ी रोककर टैक्स मांगना तथा ड्राइवर के साथ मारपीट किया वहीं इस मामले से ग्रामीण क्षुब्ध है और बीजीआर कंपनी के पदाधिकारी के प्रति भारी आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी अभी जमीन भी नहीं लिया है हम लोग पर केस कर रहा है, जब कंपनी हम लोग का जमीन ले लेगा तो कंपनी हम लोग को जीना हराम कर देगा। इसलिए हम लोग कंपनी को जमीन नहीं देंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More