Giridih News: सावन माह समापन पर संग्राम गौशाला समिति ने किया भव्य भंडारा

भंडारे में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने भी शिरकत की। उन्होंने समिति की पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सहयोग और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं।

 बेंगाबाद: सावन माह की समाप्ति पर रविवार को बेंगाबाद के दुर्गा मंडप प्रांगण में संग्राम गौशाला समिति की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। समिति ने पूरे सावन माह सुल्तानगंज से देवघर जा रहे कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर संचालित किया था, जिसका रविवार को सफल समापन हुआ।

समिति अध्यक्ष विवेकानंद ने बताया कि शिविर के संचालन में गिरिडीह व बेंगाबाद के अनेक समाजसेवियों ने तन-मन-धन से सहयोग दिया। कांवरिया सेवा के इस सफल अभियान के बाद भक्तों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने भी शिरकत की। उन्होंने समिति की पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सहयोग और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं।

मौके पर विजय सिंह, शिवपूजन राम, मनीष कुमार, अनिल यादव, धनराज वर्मा, प्रवीण राम, अजीत कुमार, प्रसादी मंडल, मनोज पाठक,मिंटू आनंद समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More