Hazaribagh News: डेमोटांड में 3,000 पौधों का वितरण, अब तक कुल 60,000 पौधों का वितरण संपन्न
3-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम के रूप में विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में चल रही पौधा वितरण मुहिम के तहत सदर प्रखंड के डेमोटांड में पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों को कुल 3,000 पौधे वितरित किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुई इस पहल के तहत अब तक हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में कुल 60,000 पौधों का वितरण किया जा चुका है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरित वातावरण को प्रोत्साहित करना और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा की, यह पौधारोपण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प है आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण छोड़ने का। समाज के हर वर्ग से आग्रह है कि वे इस मुहिम से जुड़ें और कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।


