Giridih News: भलसुमीया जंगल में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, इलाके में सनसनी

पुलिस घटना के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भलसुमीया जंगल में मंगलवार की सुबह एक 16 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटकता मिला। शव की स्थिति देख कर प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान प्रेम प्रमोद मुर्मू (16) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चकाई (बिहार) का रहने वाला था और इन दिनों गिरिडीह के बोड़ो इलाके में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह कार्मेल हिंदी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के बड़े भाई सावन मुर्मू ने बताया कि प्रेम सोमवार शाम करीब 6 बजे कमरे से यह कहकर निकला था कि वह दुकान से कुछ लाने जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह होते ही उसका शव जंगल में पेड़ की डाल से फंदे से झूलता मिला।

पुलिस घटना के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More